फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जागा महबूबा का 'पाक प्रेम', बोलीं- कश्मीर समस्या सुलझाने में पाकिस्तान को किया जाए शामिल

Mon, 03 Jun 2019 10:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
महबूबा मुप्ती - फोटो : फाइल, ANI
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर समस्या में पाकिस्तान को एक पक्ष बताया। साथ ही इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पड़ोसी देश को भी शामिल करने की वकालत की। 
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर समस्या के त्वरित हल के लिए बर्बर बल का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेतुकी नासमझी होगी। कहा कि 1947 से विभिन्न सरकारें कश्मीर को सुरक्षा के नजरिये से देखती रही हैं।

वास्तव में यह एक राजनीतिक समस्या है और पाकिस्तान सहित सभी पक्षों को शामिल करते हुए इसके राजनीतिक हल की जरूरत है। ज्ञात हो कि इससे पहले शाह ने नई दिल्ली में देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया जहां उन्हें राज्य की स्थिति से भी अवगत कराया गया। खासकर बॉर्डर इलाकों के हालात से। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें