फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा पर भावुक हुईं महबूबा, कहा- मोदी सरकार में ही हल हो सकता है कश्मीर मसला

Sat, 27 Aug 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा को लेकर शनिवार सुबह रियासत की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कश्मीर के हालात को सही करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद महबूबा ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कश्मीर की शांति के लिए पाकिस्तान से बातचीत का दौर शुरू किया और गृहमंत्री राजनाथ को पाकिस्तान भेजा लेकिन पाक ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। 

अब पाकिस्तान को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री कश्मीर के हालात पर काफी चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि कश्मीर खून खराबे से बाहर आए। उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर मसले का हल होगा तो वो सिर्फ मोदी सरकार में ही हो सकता है।
विज्ञापन


मौजूदा सरकार के पास दो-तिहाई बहुमत है और अगर इस दौरान कश्मीर समस्या का हल नहीं निकाला गया तो फिर कभी नहीं हो सकेगा। कश्मीर के लोगों को स्थायी समाधान की जरूरत है। वहां के लोग रोज रोज की हिंसा से ऊब गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत के लोकतंत्र में सबसे ज्यादा आजादी है। 

'पाकिस्तान कश्मीर के युवाओं को उकसाना बंद करे'

महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
वाजपेयी की नीतियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो कश्मीर मुद्दे को हल कर सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि पाक के इशारे पर मासूम बच्चों को आर्मी कैंप पर हमले के लिए उकसाया जा रहा।

 उन्होंने अलगाववादियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम बातचीत को तैयार हैं लेकिन बातचीत किससे करें। अलगाववादी बातचीत को तैयार ही नहीं है। अलगाववादी तो सिर्फ बच्चों को पत्थरबाजी के लिए भड़का रहे हैं। पाक से बातचीत पर उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान वाकई कश्मीर के लोगों का भला चाहता है, तो यहां के युवाओं को उकसाना बंद करे। अगर कश्मीर के लोगों को प्रदर्शन करना है तो वो लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन कर सकते हैं।

50 दिन से जारी कर्फ्यू पर एक सवाल के जवाब में महबूबा ने कहा कि कर्फ्यू लोगों की जान बचाने के लिए लगाया। अभी मेरी सरकार को दो ही महीने हुए हैं और हम इन कठिन हालातों से जूझ रहे। मुझे अभी और वक्त चाहिए।

यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 2010 में कश्मीर हिंसा की आग में जल रहा था तो तत्कालीन सरकार ने कश्मीर को भूला दिया था। आज मोदी सरकार कश्मीर को लेकर गंभीर है। इसी वजह से गृहमंत्री दो बार कश्मीर का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

घाटी में 50 दिनों से कर्फ्यू जारी

घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
गौरतलब है कि आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। इस दौरान 70 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 6000 से ज्यादा लोग घायल हैं।

हिंसा के चलते पिछले 50 दिनों से कश्मीर घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लागू है। कर्फ्यू की वजह से घाटी का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें