फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शपथ के साथ आज इतिहास रचेंगी महबूबा

Mon, 04 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • राजभवन में आयोजित समारोह के गवाह बनेंगे वेंकैया, जितेंद्र और हरसिमरत 
  • ताजपोशी के लिए परिवार के सदस्यों के साथ जम्मू पहुंचीं पीडीपी प्रमुख
  • डिप्टी सीएम निर्मल सिंह समेत 24 सदस्यों का होगा मंत्रिमंडल
  • सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती पीडीपी की अध्यक्ष हैं - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की दूसरी पारी 4 अप्रैल से शुरू होगी। मुफ्ती मोहम्मद सईद की उत्तराधिकारी के रूप में महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचेंगी।
विज्ञापन


राजभवन में सुबह 11 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महबूबा के अलावा डिप्टी सीएम के रूप में भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह भी शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल 24 सदस्यों का होने की संभावना है।

मंत्रिमंडल में पीडीपी और भाजपा की ओर से ज्यादातर पुराने चेहरों को ही शामिल किया जाएगा। शपथ लेने वालों की सूची राजभवन भेज दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए राजभवन तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा के  जबर्दस्त प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन


संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा कई सांसद, विधायक व गण्यमान्य लोग राजभवन में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे। 
विज्ञापन

रियासत की दो सीटों पर होगा मध्यावधि चुनाव

महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
रविवार को महबूबा मुफ्ती अपनी मां और पारिवारिक सदस्यों के साथ श्रीनगर से जम्मू पहुंचीं। एयरपोर्ट से सीधे गेस्ट हाउस पहुंची महबूबा से मुख्य सचिव बी. आर शर्मा, मंडलायुक्त पवन कोतवाल, वित्त सचिव बी बी व्यास ने मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित विषयों पर चर्चा की। पीडीपी सांसद तारिक हमीद कर्रा भी उनसे मिले।

भावी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती व उनके परिवार के ठहरने वाले स्थान स्टेट गेस्ट हाउस के अलावा मुख्यमंत्री निवास व राजभवन जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार एजेंडा आफ अलायंस के आधार पर काम करेगी। 

महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही अनंतनाग लोकसभा सीट पर मध्यावधि चुनाव कराना तय हो गया है। मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन से रिक्त बिजबिहाड़ा विधानसभा सीट पर भी चुनाव होगा।

दोनों चुनाव छह महीने के भीतर हो जाने चाहिए। सूत्रों का कहना है कि चुनाव कार्यालय दोनों ही चुनाव को अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले कराना चाहता है। दोनों सीटें फिलहाल पीडीपी के कब्जे में है। इसलिए दोनों सीटों पर कब्जा बरकरार रखना पीडीपी के लिए महत्वपूर्ण है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें