गुलमर्ग में आयोजित होगा स्नो फेस्टिवल
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पर्यटकों को कश्मीर घूमने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर्यटकों के लिए सबसे बेहतर और सुरक्षित पर्यटन स्थल है खासकर महिलाओं के लिए। उन्होंने कहा कि हमें मेहमाननवाजी का मौका दिया जाए।
घाटी में हालात में सुधार देखते हुए सरकार ने कश्मीर में विंटर टूरिज्म सफल बनाने को कमर कस ली है और आज ऐसा ही एक इवेंट श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में कराया गया, जिसमें जल क्रीड़ाएं करवाई गईं। इस अवसर पर खूबसूरत किश्तियों में सवार खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया।
इस इवेंट से खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह कोशिश थी कि कश्मीर में विंटर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिले और यह संदेश जाए कि कश्मीर अब सुरक्षित है। इस मौके का फायदा उठाते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी देश-विदेश के पर्यटकों को कश्मीर आने का निमंत्रण दिया।