फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir Result: नतीजे आने के बाद आया महबूबा मुफ्ती का बयान, कांग्रेस-एनसी के लिए कही दी बड़ी बात

Tue, 08 Oct 2024 10:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर।

सार

महबूबा ने कहा, पिछले 10 वर्षों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इससे निकलने के लिए एक मजबूत सरकार का बनना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस को चुनाव में जीत पर बधाई दी है। महबूबा मुफ्ती ने नेकां की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम जम्मू-कश्मीर की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को इस परिणाम से सबक लेना चाहिए और राज्य में एक स्थिर सरकार की स्थापना के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिएं।

विज्ञापन

महबूबा ने कहा, पिछले 10 वर्षों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इससे निकलने के लिए एक मजबूत सरकार का बनना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीडीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं। हार जीत लगी रहती है, हमें लोगों की मर्जी का सम्मान करना चाहिए। ये लोगों का फैसला है कि किसकी सरकार बनेगी। उनका कहना है कि मेरे हिसाब से लोगों को ऐसा लगता था कि भाजपा को नेकां और कांग्रेस दूर रख सकती है और एक स्थिर सरकार उन्हें दे सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत समझदार हैं। वह नहीं चाहते कि यहां आकर कोई भी सरकार तोड़-फोड़ करे। लोगों को आने वाली सरकार से बहुत उम्मीदें हैं, खासकर बाहर के राज्यों की जेलों में बंद हमारे नौजवानों को और बेरोजगार युवाओं को। साथ ही लोग बिजली संकट से भी छुटकारा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी को कम सीटें मिली हैं, पर इसका मतलब ये नहीं है कि पीडीपी इससे बाहर हो गई है। उन्होंने कहा, पीडीपी एक ऐसी पार्टी है, जिसके पास अपना एक एजेंडा है, पर उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें