मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को तीन साल बाद पहली बार अपनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ट्वीट किया। इस पर नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री महबूबा का उनके पहले ट्वीट पर स्वागत किया। महबूबा ने राज्य पर्यटन विभाग की एक लघु प्रचारक फिल्म को ट्विटर पर साझा किया था।
Kashmir, our home.https://t.co/fgbEfTI9KV
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) September 24, 2017
उमर ने ट्वीट किया, ‘25,000 फालोअर, महबूबा ने ट्विटर पर एक पर्यटन विभाग के प्रचार वीडियो के साथ अपनी चुप्पी तोड़ ली। मुख्यमंत्री साहिबा ट्वीटर पर आपका स्वागत है।’ ‘वार्मेस्ट प्लेस ऑन अर्थ’ नामक पांच मिनट की फिल्म, जिसका लक्ष्य घाटी के बारे में बनी नकारात्मक धारणा को खत्म करना है, को रिलीज होने के 48 घंटों के बाद 1.6 लाख से अधिक कमेंट मिले हैं।
25,000 followers later @MehboobaMufti finally broke her silence on twitter with a tourism promotion video. Welcome to Twitter CM Sahiba. https://t.co/qnH8fmYpVv
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) September 25, 2017
उमर ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री महबूबा का ट्वीट उस हमले के ठीक बाद आया है, जिसमें उनकी सरकार के एक मंत्री बाल-बाल बचे, लेकिन इसमें तीन लोग मारे गए। वह एक समाचार रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया कर रहे थे, जिसमें महबूबा ने कहा था कि कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण थी और यह मीडिया था जो घाटी के बारे में नकारात्मक धारणा पैदा कर रहा था।
There is something disconcerting about the CM claiming this just days after her minister survived an attack that killed 3 people! https://t.co/onyBDnw7al
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) September 24, 2017