फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर हमले के बाद सीएम महबूबा ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक

Tue, 11 Jul 2017 06:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। इसमें राज्यपाल एनएन वोहरा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जायजा लिया। अनंतनाग जिले में हुए अमरनाथ यात्रियों पर हमले में गुजरात के सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।   
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में राज्यपाल वोहरा ने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा और पुख्ता करने के निर्देश सरकार को दिए। इसमें सुरक्षा एजेंसियों समेत स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष वोहरा ने कहा कि यात्रा को किसी भी हालत में रोका नहीं जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

सरकार की तरफ से उन्हें बताया गया कि पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों से 3289 तीर्थयात्री रवाना किए गए।  इससे पहले सुबह 10.30 बजे तक 18838 तीर्थयात्रियों ने चंदनवाड़ी, शेषनाग, पंजतरणी और बालटाल यात्रा शिविरों से गुफा की ओर प्रस्थान किया। यात्रियों की सुविधा के लिए पहलगाम और नीलकंठ से हेली-सेवा सामान्य रूप से चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें