फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने बेसहारा बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों संग मनाई दिवाली

Mon, 31 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिवाली पर अंबफला स्थित बाल निकेतन, नारी निकेतन और ओल्ड एज होम में रहने वाले बेसहारा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ दिवाली की खुशियां साझा की। महबूबा मुफ्ती ने मिठाई और तोहफे भी बांटे।
विज्ञापन


उन्होंने तीन जगह पर एलईडी टीवी लगवाने की घोषणा के साथ-साथ बाल निकेतन, नारी निकेतन और ओल्ड एज होम में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा दिवाली को मनाते वक्त गरीब और जरूरतमंदों को भी याद किया जाना चाहिए और उनके साथ भी खुशियों को साझा करना चाहिए।

उन्होंने कहा अगर हम किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम-डिप्टी सीएम ने साझा की दिवाली की खुशियां

सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर दिवाली मिलन कार्यक्रम के तहत प्रीति भोज का आयोजन किया और दिवाली की खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, कबीना मंत्री, विधायक, पार्टियों के नेता, विभागीय अधिकारी और प्रमुख नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिवाली की खुशियां साझा की। 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सबको दिवाली की बधाई दी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल, सहकारिता मंत्री शेरिंग दोरजे, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रिया सेठी, मुख्य सचिव बीआर शर्मा भी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें