फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज पहुंची महबूबा को करना पड़ा विरोध का सामना

Sun, 31 Jul 2016 03:52 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को आज यहां विमेन्स कॉलेज में एक परीक्षा केन्द्र पर विरोध प्रदर्शन के कारण जल्द ही वापस जाना पड़ा। यह विरोध प्रदर्शन छात्राओं के माता-पिता द्वारा किया गया था। 
विज्ञापन


विभिन्न केन्द्रों पर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल इंट्रेंस एक्जामिनेशन बीओपीईई द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-मेडिकल और प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए महबूबा मुफ्ती मौलाना आजाद रोड पर स्थित विमेन्स कॉलेज गयीं थी।

एक अभिभाव ने कहा, 'यह एक गैर जरूरी दौरा था। यह केवल परीक्षार्थियों को बाधित करेगा।' एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि कश्मीर घाटी में जारी स्थिति हो लेकर जब छात्र पहले से ही तनावग्रस्त हैं ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा उन्हें और बाधित करेगा। उन्होंने सवाल किया, 'वे कैसे ध्यान केन्द्रित करेंगे।' लोगों के विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के कारण मुख्यमंत्री शीघ्र ही वहां से चली गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें