कश्मीर में हिंसा का दौर लगातार जारी है। रविवार को कश्मीर में एक और युवक की अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही कश्मीर में मरने वालों की संख्या 49 तक हो गई है। फिलहाल कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 जुलाई को उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर शहर में संघषरें के दौरान घायल इशफाक अहमद डार :17: ने आज सुबह सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के आठ जुलाई को एक मुठभेड़ में मारे जाने के एक दिन बार हुये संघषरें के दौरान डार गंभीर रूप से घायल हो गया था।श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों, अनंतनाग शहर, पुलवामा शहर और बारामूला शहर के कुछ हिस्सों और शोपियां शहर में कफ्र्यू जारी है और पूरे कश्मीर में चार या अधिक लोगों के जमा होन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
उन्होंने बताया, 'श्रीनगर शहर के केवल पांच थाना क्षेत्रों नौहट्टा, खानयार, बटमालू, सफाकदल और महराजगंज में कफ्र्यू जारी है।' घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा लगातार ठप्प है जबकि पोस्टपेड मोबाइल टेलीफोन सेवा के सभी नेटवर्कों ने काम करना शुरू कर दिया है।
प्रीपेड मोबाइल पर फोन आ सकता है लेकिन ऐसे नंबरों से फोन नहीं किया जा सकता है। इस बीच, अलगाववादी गुट द्वारा बंद के आह्वान के कारण आज घाटी में लगातार 23 वें दिन जनजीवन प्रभावित है। अलगाववादी गुट ने पांच अगस्त तक कश्मीर में बंद रखा है और शुक्रवार को हजरतबल दरगाह तक मार्च निकालने का आह्वान किया है।