फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की घटनाओं के सही चित्रण में मदद करे मीडिया : महबूबा मुफ्ती

Fri, 21 Jul 2017 08:39 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने देश के शीर्ष मीडिया निगरानी प्रमुखों से राज्य में घटनाओं के सही और प्रासंगिक चित्रण में मदद करने को कहा है। राज्य के दौरे पर आई भारतीय प्रेस काउंसिल की टीम के साथ शुक्रवार को श्रीनगर में मुलाकात में बातचीत करते हुए महबूबा ने कहा कि देश के मीडिया का एक वर्ग राज्य और उसके लोगों के बारे में बहस, चर्चा और रिपोर्ट करता रहा है, जिनमें से ज्यादातर वास्तविकता से बहुत दूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ग को याद दिलाया जाना जरूरी है कि राज्य के बारे में इस कथित आक्षेप का सहारा लेते हुए, वे देश की कोई भी सेवा नहीं कर रहे हैं, बल्कि राज्य के लोगों को और अलग कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह का हिस्सा बनने के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ  इंडिया को आमंत्रित किया।

उन्होंने सलाह दी कि वे मीडिया के एक भाग में राज्य के बारे में और देश में लोगों की गलत धारणाओं को साफ  करने में अपने संगठन का उपयोग करें। राज्य में मीडिया बिरादरी के सुधार और कल्याण के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बारे में टीम को बताया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में एक एवा-ए-सहाफ्त की स्थापना का आदेश दिया है, जिसके लिए एक इमारत की पहचान पहले ही हो चुकी है। वहीं एसएन सिन्हा ने भारतीय प्रेस परिषद टीम का नेतृत्व किया जिसमें सीके नायक और डॉ. सुमन गुप्ता शामिल थे। टीम राज्य के एक सप्ताह के दौरे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें