मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने देश के शीर्ष मीडिया निगरानी प्रमुखों से राज्य में घटनाओं के सही और प्रासंगिक चित्रण में मदद करने को कहा है। राज्य के दौरे पर आई भारतीय प्रेस काउंसिल की टीम के साथ शुक्रवार को श्रीनगर में मुलाकात में बातचीत करते हुए महबूबा ने कहा कि देश के मीडिया का एक वर्ग राज्य और उसके लोगों के बारे में बहस, चर्चा और रिपोर्ट करता रहा है, जिनमें से ज्यादातर वास्तविकता से बहुत दूर हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ग को याद दिलाया जाना जरूरी है कि राज्य के बारे में इस कथित आक्षेप का सहारा लेते हुए, वे देश की कोई भी सेवा नहीं कर रहे हैं, बल्कि राज्य के लोगों को और अलग कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह का हिस्सा बनने के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को आमंत्रित किया।
उन्होंने सलाह दी कि वे मीडिया के एक भाग में राज्य के बारे में और देश में लोगों की गलत धारणाओं को साफ करने में अपने संगठन का उपयोग करें। राज्य में मीडिया बिरादरी के सुधार और कल्याण के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बारे में टीम को बताया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में एक एवा-ए-सहाफ्त की स्थापना का आदेश दिया है, जिसके लिए एक इमारत की पहचान पहले ही हो चुकी है। वहीं एसएन सिन्हा ने भारतीय प्रेस परिषद टीम का नेतृत्व किया जिसमें सीके नायक और डॉ. सुमन गुप्ता शामिल थे। टीम राज्य के एक सप्ताह के दौरे पर है।