फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के लिए जम्मू-कश्मीर में होगा किसानों जैसा आंदोलन? युवाओं से अपील में महबूबा ने दिए संकेत

Sun, 28 Feb 2021 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली के लिए युवाओं से बात करे सरकार
किसानों के हाथ में न बंदूक है और न पत्थर फिर भी दुनिया उनके साथ है
बंदूक और पत्थर से कुछ हासिल होने वाला नहीं है
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर राज्य के दर्जे की बहाली की वकालत की है। इसके लिए उन्होंने किसानों जैसे आंदोलन की बात कही है। कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमें राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए किसानों से सबक लेना चाहिए।

विज्ञापन


पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि किसानों के हाथ में न बंदूक है और न पत्थर, फिर भी पूरी दुनिया उनके साथ है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को खोया हुआ राज्य का दर्जा पाने के लिए ऐसी ही कोशिश और संघर्ष करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- थ्री इडियट्स के असली 'रैंचो' ने दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों के लिए बनाया खास टेंट, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली के लिए सरकार को प्रदेश के लोगों से बातचीत करने की नसीहत दी है। कहा कि चीन से एलएसी के बाद पाकिस्तान से एलओसी पर बात हुई। जिससे समस्या का समाधान निकला। इसी तरह प्रदेश की समस्या को हल करने के लिए सरकार को कदम बढ़ाते हुए लोगों से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर में छोटे-छोटे बच्चे बंदूक उठा रहे हैं। जोकि मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। सरकार को खूनखराबा रोकने के लिए मुख्य रूप से यहां के युवाओं से बात करनी चाहिए। महबूबा ने घाटी के हथियार थामने वाले युवाओं से कहा कि बंदूक और पत्थर से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस जी-23: फैसलों से उपजे फासलों पर खुलकर बोले दिग्गज, पढ़िए सवाल और सुझाव के मंथन का सार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें