फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर खाएं पर गोली न चलाएं : महबूबा मुफ्ती

Sat, 22 Oct 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस को संयम की मिसाल बनने को कहा है। महबूबा ने कहा कि तनावपूर्ण माहौल में पत्थरबाजी से घायल होने पर भी यदि आप गोली नहीं चलाते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी कुर्बानी होगी। हाथ में पत्थर से लेकर बंदूक पकड़े युवा हमारे अपने हैं।
विज्ञापन


उनका एनकाउंटर करने के बजाय पुनर्वास अहमियत रखता है। पुलिस शहीदी दिवस पर श्रीनगर से सटे जेवान क्षेत्र में आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स परिसर में पुलिस अफसरों और जवानों से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि भटके युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ना हमारा मकसद होना चाहिए। 

घाटी के हालात और भारत-पाकिस्तान तनाव का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि शांति प्रयासों में पाकिस्तान को साथ देना चाहिए। किसी भी मसले पर बातचीत का माहौल पत्थरबाजी या फिर किसी दूसरे हिंसक तरीके से बनाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

मोदी चाहते हैं वाजपेयी की नीति से आगे बढ़ना

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर मामले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीति से आगे बढ़ना चाहते हैं। पर पाकिस्तान को घुसपैठ और आतंकी घटनाओं पर अंकुश लगाना होगा।उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आज हालात सामान्य कर दें तो वे कल ही प्रधानमंत्री के पास सभी से बातचीत करने का प्रस्ताव लेकर चली जाएंगी।

लेकिन, जब तक हालात ही सामान्य नहीं हैं तो सारा ध्यान कायदा कानून की समस्या से निपटने पर जाना लाजमी है। महबूबा ने कहा जो युवा बंदूक उठा चुके हैं या फिर घर से लापता होकर आतंकी संगठनों में शामिल होना चाह रहे हैं, उन्हें किसी न किसी तरीके से मुख्यधारा में वापस लाना होगा। 
विज्ञापन

'अफस्पा को हटाना मुमकिन नहीं'

लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
अफस्पा पर महबूबा ने कहा कि हालात सुधरने के अगले ही दिन वह इस काले कानून को हटवा देंगीं। लेकिन, एक तरफ घुसपैठ हो रही है तो दूसरी तरफ आतंकी हमले हो रहे हैं। ऐसे हालात में अफस्पा को हटाना मुमकिन नहीं है।

सुरक्षा बलों को संयम बरतने पर जोर देकर महबूबा ने कहा अब तक जितनी गोलियां चलनी थीं, चलाई जा चुकी हैं। आगे से सुरक्षा बल पत्थरबाजी में भी अपने संयम का प्रदर्शन करें, क्योंकि ये हालात स्थायी नहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें