फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन के प्रमुख हितधारकों के साथ बैठक, जम्मू-कश्मीर में पर्यटन विकास पर दिया जोर

Fri, 21 Feb 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पर्यटन हिधारक व आयुक्त सचिव। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
कटड़ा। नई दिल्ली में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में पर्यटन क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। बैठक में पर्यटन क्षेत्र के विकास में निजी-सार्वजनिक भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

यशा मुदगल ने कहा कि निजी क्षेत्र ने हाल के वर्षों में होटल, रेस्तरां, रोपवे और सड़क जैसे बुनियादी ढांचे के विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ट्रेन सेवाओं के आगामी विस्तार के चलते पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई, जिससे नए पर्यटन स्थलों के विकास और बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया गया।
केबी काचरू ने बताया कि रेडिसन होटल समूह पहले से ही जम्मू-कश्मीर में पांच सितारा और तीन सितारा होटलों का संचालन कर रहा है और आने वाले समय में अपनी उपस्थिति और बढ़ाएगा। उन्होंने अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य कंपनियों को भी राज्य में निवेश करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
विज्ञापन

होटल और रेस्तरां एसोसिएशन कटड़ा के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कटड़ा के आसपास के पर्यटन स्थलों की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिवखोरी, नौ देवियां, बाबा धनसर, भद्रवाह और पटनीटॉप जैसे स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता जताई। इसके अलावा, मां वैष्णो देवी के इतिहास पर प्रकाश और ध्वनि शो, मानसर झील का सौंदर्यीकरण, बैटरी चालित कारें, जम्मू की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला संग्रहालय और डिजिटल पर्यटन प्रचार अभियान जैसे कई प्रस्ताव रखे गए।
इस बैठक में जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुदगल, होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और साउथ एशिया रेडिसन होटल्स ग्रुप के चेयरमैन केबी काचरू, पर्यटन निदेशक जम्मू विकास गुप्ता, होटल और रेस्तरां एसोसिएशन कटड़ा के अध्यक्ष एवं पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जम्मू क्षेत्र चैप्टर के चेयरमैन राकेश वजीर, और पर्यटन विभाग की अवर सचिव सना खान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें