सुंदरबनी। उपजिले के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारियां देने के लिए देवक और सिया पंचायत के सरपंचों ने संयुक्त रूप से एक शिविर का आयोजन किया।
देवक के सरपंच बोध राज शर्मा और सिया बदराई की सरपंच पूजा शर्मा की ओर से देवक चौक में दोनों पंचायतों के लोगों की सुविधा के लिए वेटरनरी, बागवानी और कृषि विभाग के आलाधिकारियों के साथ किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारियों ने किसानों से कहा कि सरकार की तरफ से किसानों की सुविधा के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। ताकि, वह नई तकनीकी तथा सरकार की तरफ से की जाने वाली सहायता का लाभ उठाकर बागवानी, कृषि की पैदावार और पशुधन को बढ़ावा दे सकते हैं।
इस मौके पर दोनों पंचायतों के सरपंचों ने किसानों से कहा कि वह विभिन्न विभागों की ओर से किसानों की बेहतरी के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठाकर रोजीरोटी कमाने के संसाधनों को बढ़ाएं।