फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों ने सम्मेलन कर मांगा ओबीसी का दर्जा

विज्ञापन
सांबा के पलूरा मे जाट सभा के कार्यक्रम में सबोंरधित करते वक्ता - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के गांव पलूरा में अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से सम्मेलन किया गया। जाटों को ओबीसी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई गई। महासभा के अध्यक्ष चौधरी मनमोहन सिंह ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में बिरादरी को पेश आ रहे मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने ओबीसी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। बिरादरी के लोगों ने कहा कि बिरादरी के मुद्दों को सरकार प्राथमिकता नहीं दे रही है। इससे हमारी वित्तीय स्थिति को नुकसान हो रहा है। चौधरी मनमोहन सिंह ने इन मुद्दों को प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ उठाने के साथ ही प्रधानमंत्री व उपराज्यपाल को खत लिख कर समस्या से अवगत कराएंगे। चौधरी ने कहा कि 370 के निरस्तीकरण ने राज्य के कानूनी और संवैधानिक अधिकारों को देश के साथ मिला दिया है। जम्मू-कश्मीर के जाटों को भी 11 राज्यों के जाटों के बराबर ओबीसी श्रेणी का लाभ दिया जाए। बिरादरी के 90 प्रतिशत लोग सीमा पर रहते हैं। सीमा पर गोलीबारी के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। ओबीसी का दर्जा मिलने पर उनके लिए अधिक नौकरियों के द्वार खुलेंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच चौधरी दर्शन लाल, पूर्व सरपंच राम पाल, दर्शन सिंह, नायव सरपंच दवेंद्र सिंह, रीना चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें