सांबा में सवतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए नाकों पर वाहनों की जांच करते पुलिस के जव
विजयपुर। स्वतंत्रता दिवस को सफल बनाने के लिए पुलिस की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी शक्ति कुमार पाठक ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ विजयपुर क्षेत्र का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने अपने अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि 15 अगस्त को देखते हुए कोई चूक न हो। इसलिए पूरी नजर रखी जाए और हर आने जाने वाले की पूछताछ की जाए, ताकि 15 अगस्त समारोह अच्छी तरह से मनाया जाए सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि कोई अप्रिय घटना घटने से बचा जा सके। संवाद