फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीसी चेयरमैन ने पंचो -सरपंचो के साथ वैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। सरपंचों के समक्ष आ रही समस्याओं को दूर करने के मकसद से शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में बीडीसी अध्यक्ष दलीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरपंचों ने समस्याएं रखीं। बैठक में खंड विकास अधिकारी अफशां हमला मौजूद रहीं। इस दौरान सरपंचों ने सरकार की तरफ से पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए ईटेंडरिंग शुरू किए जाने के फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन

सरपंचों ने कहा कि सरकार ने पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए जो ईटेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की है वह गलत है। यह पंचायतों के हक में नहीं है। सरकार ने सीधे तौर पर सरपंचों से उनके अधिकार छीनने का प्रयास किया है। यह बात भी सामने आई है कि इससे विकास कार्य बेहतर तरीके से नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में होने वाले सभी विकास कार्य पहले सरपंचों पंचों की निगरानी में होते थे, लेकिन अब ये प्रक्रिया शुरू होने से ठेकेदार अपनी मनमानी करेंगे। विकास कार्य में गुणवत्ता ठीक नहीं होगी। सरकार को इस फैसले को वापस लेना होगा।
बैठक में सरपंच पवन रैना, राजा सिंह, रविंदर सिंह, चंद्रप्रभा, रमेश लाल, हरबंस लाल, गुरमीत कौर बद्रीनाथ शर्मा, अश्वनी कुमार, परविंदर कौर सहित मौजूद पंचो ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें