फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर यूनियन द्वारा बैठक का आयोजन कर दिक्कतो के बारे डीडीसी सदस्या को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। ट्रैक्टर यूनियन की तरफ से गांव कोटली शाहदौला में मंगलवार को बैठक की गई। इसमें डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में यूनियन के सदस्यों ने समस्याएं उजागर कीं। यूनियन के चेयरमैन मोहम्मद आरिफ ने कहा कि लंबे समय से तवी से खनन पर पाबंदी के कारण उनका रोजगार ठप है। इसके लिए वह कई बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद आरिफ ने कहा कि मांगों का ज्ञापन सरकार तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन सरकार समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। खनन पर पाबंदी के कारण ट्रैक्टर मालिकों को नुकसान हो रहा है। अब हालत भुखमरी तक आ गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पाबंदी लगाई है तो ट्रैक्टर मालिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भी जल्द से जल्द प्रयास करे। डीडीसी सदस्य ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने का वह पूरा प्रयास करेंगे। वह उपराज्यपाल से भी मिलेंगे। इस मौके पर सरपंच बिन्नी शर्मा सहित अन्य ट्रैक्टर चालक व किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें