आरएस पुरा। प्रशासन की ओर से दूसरे राज्यों के मजदूरों को लॉकडाउन के चलते गेहूं की कटाई के लिए मजदूरी करने की व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार को तहसील में पहुंचे तहसीलदार महमूद रियाज खान को प्रवासी मजदूरों ने उन्हें अपने राज्य में भेजे जाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की। इसे देखते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जब तक लॉकडाउन चल रहा है तब तक वह आरएस पुरा सेक्टर में गेहूं की कटाई करें। इन दिनों बाहरी राज्यों से गेहूं की कटाई के करने के लिए मजदूर नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो मजदूर कार्य करना चाहते हैं वह अपना नाम व पता नियुक्त अधिकारी को लिखवाएं ताकि उन्हें सूचना देकर गांव में कटाई के लिए भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से उन्हें उनके राज्य में भेजे जाने का कोई निर्देश नहीं मिला। जब भी सरकार की ओर से कोई निर्देश जारी किया जाएगा तो उन्हें उनके राज्यों में भेजे जाने के लिए कहा जाएगा तो उसकी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान कई मजदूरों को राशन भी मुहैया करवाया गया।
--------------
प्रवासी मजदूरों को नहीं मिल रहा राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों को भी परेशानी बनी हुई है। न तो उन्हें काम ही मिल रहा है, न ही उन्हें राशन मिल रहा है। जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में कुछ प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उनके पास रोजगार नहीं है। न ही उन्हें कोई राशन ही दे रहा है। उन्होंने बताया कि गत क ई दिन से उन्हें खाने का संकट है। प्रशासन की ओर से भी उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि उन्हें राश उपलब्ध कराया जाए, यदि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है तो हमें उनके घरों को भेजा जाए।