सांबा। सांबा जिला कोरोना महामारी से मुक्त हो गया है। मंगलवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ. राजेंद्र समयाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बीच एसएसपी शक्ति पाठक ने कहा है कि फिलहाल पहले की तरह ही पाबंदियां लागू रहेंगी, किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।
बता दें कि सांबा व जम्मू जिले के बार्डर सांदी गांव में तीन लोग उत्तर प्रदेश से आए थे। तीनों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे। दूसरी ओर जिले के सुपवाल के चक रामचंद के एक सैनिक के कोरोना पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया था। इसके बाद सांबा की छज्वाल पंचायत के चक रामचंद को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। संक्रमित सैनिक के परिवार व उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए जो सभी निगेटिव मिले थे। कोरोना पॉजिटिव सैनिक के दो टेस्ट हुए दोनों में वह निगेटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। उधर पुरमंडल के सांदी गांव के तीनों व्यक्ति निगेटिव आने पर उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है।
कोट-
संक्रमित सैनिक की दोनों रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल से मुक्त कर दिया गया है और उसे घर पर ही 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश उनके घर भेज दिया गया है।
-डॉ. राजेंद्र समयाल, सीएमओ, सांबा।