फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी ठेकेदार पर लगा अनुबंधित कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सलाल पावर स्टेशन में अनुबंधित कर्मचारियों की एक बैठक रविवार को ज्योतिपुरम में चिनाब वेली पावर प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने आयोजित की। इसमें एनएचपीसी पर कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा गया कि अनुबंधित कर्मचारियों के साथ एनएचपीसी के ठेकेदार नाइंसाफी कर रहे हैं। कई कर्मचारियों को अकारण निकाल दिया गया है। ऑल इंडिया सीटू (सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन) सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ने कहा कि सात लोगों को अकारण निकाला गया है। इसमें सलाल प्रशासन तथा ठेकेदारों की पूरी मिली भगत है। इसके विरोध में जल्द ही धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। ठेकेदार हर काम करने के लिए कमीशन की मांग करते हैं। मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है, और उनका शोषण हो रहा हैै।
मौके पर यूनियन का गठन करते हुए राज सिंह को प्रधान, राकेश कोतवाल को महासचिव और सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर सीटू के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश, सचिव जिया लाल परिहार, राज सिंह, तारिक हुसैन, लियाकत अली और आरसी वर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने कहा कि अगर सलाल प्रोजेक्ट प्रबंधन ने मजदूरों का शोषण बंद नहीं किया तो इसका उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें