रियासी। स्थानीय पुलिस स्टेशन में सोमवार को पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने समस्याओं और क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी रोकने की अपील की।
बैठक में चोरी की वारदातें रोकने और नशा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रात को नाकों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चो की गतिविधियों पर ध्यान देेने की अपील की। दुकानदारों से दुकानों के बाहर उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाने के लिए कहा गया। इस के साथ ही संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर पूलिस को सूचित करने का आह्वान किया। बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद, एसएचओ सुमित शर्मा, इंस्पेक्टर त्रिभुवन खजूरिया, रवि कुमार, सुनील सिंह व प्रदीप सिंह मौजूद रहे।