रियासी/पौनी। डीसी मैडम प्लीज हमारे गांव की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवा दो। वाहन नहीं चलने के कारण रोजाना चार किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल जाना पडे़गा। यह मांग गाई गोदरा इलाके के लोगों ने उठाई है।
गाई-गोदर सड़क के कार्य को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रशासन से मांग उठाई। प्रदर्शन में सरपंच सुषमा शर्मा, पंच राज कुमार, चुनी लाल, पूर्व सरपंच दीप सिंह, तिलक राज, संजय कुमार, शक्ति देवी, राधिका शर्मा, रतन लाल, विनोद कुमार व हेम राज ने बताया कि सड़क का काम अधूरा छोड़ा गया है। विभाग अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों को चार किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में स्कूल भी खुल गए हैं, जिस कारण ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं। मौके पर पहुंची डीडीसी सदस्य रीता शर्मा ने ग्रामीणों को जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।