फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहाड़ी जिले में शुरू हुई संकल्प से सिद्धि तक की तहत मुहिम

Thu, 05 Jun 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिलावर में संकल्प से सिद्धि के तहत शुरू हुए कार्यक्रम में जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन
विज्ञापन
बिलावर। भाजपा ने केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल का नारा दिया है। इसके तहत बुधवार को पहाड़ी जिले में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने इस मुहिम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहाड़ी जिले के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से पिछले 11 वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना की और सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण ने बताया के कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाकर देश को हरा-भरा रखना है।
भाजपा के जिला प्रधान ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने के लिए कहा ताकि पात्र लोगों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के संयोजक और जिला विकास परिषद के चेयरमैन कर्नल महान सिंह, जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह, रोमी खजूरिया, अमरीक सिंह, विशाल सिंह, राजू सुमबडिया, टीका शर्मा, विजय कुमार उमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें