फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आर्म्ड पुलिस के साथ सरकारों ने झूठे वादे किए

विज्ञापन
अखनूर दि रिटायर्ड सेंटल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वारिय वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य बैठक के दौरान।
विज्ञापन
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जोनल प्रधान सुरजीत सिंह ने की। बैठक में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रधान ने कहा के सरकारों ने हमारे साथ सुविधाओं के नाम पर झूठे वादे किए हैं । समस्याओं को हल करने की तरफ एक भी कदम भी नहीं बढ़ाया है। पैरा मिलिटरी के 14 लाख हाजिर सर्विस कर्मचारी व इतने ही सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद हर कर्मचारी सम्मानित जीवन जीने के लिए पेंशन चाहता है, मगर सरकार ने यह हक भी छीन लिया। है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे सीमा पर सतर्क रह कर ड्यूटी करते हुए आए दिन जवान वीरगति को प्राप्त हो रहे हैं। मगर सरकार इनके परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। सीपीसी की सुविधा 2009 में दी गई थी। मगर पूर्ण रूप से आज तक लागू नहीं हो पाई है। सेवानिवृत्त जवानों के लिए शराब का प्रावधान सीपीसी में अभी तक नहीं हो पाया, जिसकी वजह से सुरक्षा बलों में रोष है। गृह मंत्रालय के आधीन आने वाले सभी बलों के साथ सरकार भेदभाव करना बंद करे। वरना यह आंदोलन उग्र हो जाएगा, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के महानिदेशक से अपील है कि वो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी बलों को सीपीसी का पूर्ण लाभ देने की कृपा करें। बैठक में राम लाल डोगरा, बलदेव राज, सोमनाथ शर्मा, थोडू राम, श्री मेलाराम बोद्धराज, मोहम्मद मजीद , गणेश दक्त आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें