नौशेरा ठाकुर द्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई ।
नौशेरा। ठाकुरद्वारा से बुधवार को श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास की देखरेख में प्रभात फेरी निकाली गई। इससे पूर्व तुलसी पूजन भी किया गया। मौसम खराब होने व बूंदाबांदी के बावजूद भी श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शंखनाद की ध्वनि व ढोलक पर भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु ठाकुरद्वारा पहुंचे। प्रभात फेरी में शामिल लोगाें नगर के लोगों ने स्वागत किया। संवाद