सैनिक समाज सभा की बैठक में मौजूद सदस्य।
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से शुक्रवार को मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के चेयरमैन सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर फरजूल सिंह ने की। इस मौके पर लगभग पचास के करीब विभिन्न गांवों के सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया। जिन्होंने अपने गांव की समस्याओं को बैठक में रखा।
बैठक की शुरुआत दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने नए राशनकार्ड नहीं बनाए जाने का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि गरीबों की सरकारी कार्यालयों में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें पूर्व सैनिकों ने कहा कि हमारे सीमावर्ती गांवों के लोगों के नए राशन कार्ड बनाने की बात रखते हुए कहा कि जिन युवाओं की शादियां हुए बीस साल से भी अधिक समय हो गया उनके आज तक राशनकार्ड नहीं बनाए गए हैं। इसको लेकर लोगों को काफी परेशानियां आ रही है। वह लोग किसी भी सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए बिना राशन कार्ड के आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। बैठक में ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की जर्जर सड़क पर भी बात हुई।
बैठक में अन्य कई मामलों पर भी बातचीत हुई। बैठक में सुबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन सुखदेव सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह, कैप्टन रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।