फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक दिवस पर खौड़ में हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में बुधवार को ब्लाक दिवस के उपलक्ष्य में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सुषमा चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपजिले के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने बागवानी बागान अभियान का उद्घाटन किया। वहीं स्टालों का दौरा किया और कृषि से जुड़ी बातचीत की। बागवानी विभाग के एचडीओ ने बताया कि 3715 घर खौड़ तहसील में फलदार पेड़ लगा रहे हैं ताकि पर्यावरण में सुधार के अलावा हरित आवरण को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के लोग डीसी जम्मू के लौटने के बाद कुछ गुस्साए नजर आए। पूछने पर बताया कि हम लोग यहां पर उपायुक्त को अपनी परेशानियां और समस्याएं बताने के लिए आए थे, लेकिन डीसी ने हमारी समस्याओं को सुना ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें