फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में ही निपटाए ग्रामीणों के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव बनोटा स्थित चांद पैलेस में एसडीएम रामलाल शर्मा की देखरेख में मेगा ब्लॉक दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व, पीडब्ल्यूडी, ब्लॉक डेवलपमेंट, खाद्य व आपूर्ति, एनिमल शीप हसबेंडरी, समाज कल्याण, कृषि सहित अन्य विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर दिखी। जहां लोग डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

सहायक जिलाधीश जम्मू रमेश कुमार ने अधिकारियों से किए गए काम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश अनुसार जिला जम्मू में ब्लॉक स्तर पर मेगा ब्लॉक दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रह कर लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया। उन्होंने बताया कि यह मेगा ब्लॉक दिवस कार्यक्रम 16, 23 और 30 सितंबर को आयोजित होंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कार्यक्रम में आएं और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख उनका समाधान करा सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि पंचायती राज के अंतर्गत लोगों की दिक्कतों के समाधान कर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए बैक टू विलेज-तीन का कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। यह उसी का एक हिस्सा है। इस दौरान आरएस पुरा, मीरां साहिब, सुचेतगढ़ ब्लाक अधिकारियों सहित तहसील आरएस पुरा गनदीप कुमार, तहसीलदार सुचेतगढ़ निर्भय शर्मा सहित कई विभागों के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें