सांबा। कोरोना संक्रमित के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कस्बे में चौबीस घंटों के दौरान 10 मामले सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य चौक की शाखा में कोरोना संक्रमित मामले आने पर बैंक को सील कर दिया गया है। जिला कोर्ट में भी न्यायाधीश और एडवोकेट कोरोना संक्रमित आए हैं। जिला अस्पताल में पहले से ही ओटी और लेबर रूम बंद कर दिया गया है। संवाद