फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रैस कॉरिडोर शुरू होगा 2023 में, सफर में लगेंगे साढ़े छह घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर का काम अगले तीन साल में पूरा हो जाएगा। इस सड़क के 2023 तक शुरू हो जाने की उम्मीद है। इस सड़क के बन जाने से दिल्ली से कटड़ा साढ़े छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा। जम्मू से दिल्ली तक का सफर छह घंटे का होगा। यह जानकारी पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति के बारे में बात की। डॉ. सिंह ने बताया कि 575 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के निर्माण पर 35 हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा। कटड़ा से दिल्ली के बीच यह सड़क अमृतसर को भी जोड़ेगी। पंजाब के जालंधर, कपूरथला, लुधियाना के साथ ही जम्मू, कठुआ से होकर यह सड़क गुजरेगी। बताया कि फीडबैक कंसल्टेंट्स की ओर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। हरियाणा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अब पंजाब में भू अधिग्रहण शुरू होगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पंजाब से औपचारिक अनुमति मिल गई है।
औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
डॉ. सिंह ने बताया कि यह कॉरिडोर न केवल दो धार्मिक शहरों कटड़ा व अमृतसर को जोड़ेगी बल्कि औद्योगिक तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। कठुआ, जम्मू, जालंधर व लुधियाना में आर्थिक हब बनने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें