फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाल मंडी में 25 किलो पॉलीथिन जब्त, 25 हजार रुपये किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रतिबंध के बावजूद लगातार बढ़ रहे पॉलीथिन इस्तेमाल के प्रचलन के खिलाफ फिर से अभियान शुरू हो गया है। अब शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग लेकर घूमने वालों और पॉलीथिन में सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। मंगलवार को शुरू हुए पॉलीथिन विरोधी अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने शहर के नरवाल मंडी में लगभग 25 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन के बैग जब्त किए। इस दौरान दुकानदारों को 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की आयुक्त अवनी लवासा के निर्देशों पर शुरू हुए पॉलीथिन विरोधी अभियान के दौरान अब किसी के साथ भी नरमी नहीं बरते जाने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम की सचिव टीना महाजन ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना है तो पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करना होगा। लोगों ाके भी इसमें अपना योगदान देना होगा। अन्यथा पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें