फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोपुर बैराज की मरम्मत का काम रोककर किसानों को पानी दे पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब सरकार के जल प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद 24 जून से सूखी कठुआ की दो प्रमुख नहरों के मामले पर जम्मू-कश्मीर के उच्च अधिकारियों ने आपत्ति जताई है। अमर उजाला द्वारा प्राथमिकता से मुद्दा उठाने के बाद बुधवार को सिंचाई विभाग जम्मू के मुख्य अभियंता ने पंजाब के सिंचाई विभाग के अभियंता के साथ ये मामला उठाया। पहले जानकारी न देने और किसानों को पेश आ रही दिक्कत का हवाला देते हुए तुरंत पानी छोड़े जाने की बात रखी।
विज्ञापन

उन्होंने दो टूक कहा कि जनवरी से ढाई महीने तक जम्मू-कश्मीर में नहरों की मरम्मत का काम सालाना शेड्यूल के अनुसार हुआ है। इस बीच पानी बंद था तो पंजाब ने उस वक्त मरम्मत क्यों नहीं की। सिंचाई विभाग जम्मू के मुख्य अभियंता ने पंजाब सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को मामले का हल निकालते हुए किसानों को अगली दो सिंचाई के लिए पानी तुरंत उपलब्ध करवाने को कहा है। अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि पंजाब में माधोपुर बैराज की मरम्मत की जानी है तो इसे कुछ समय के लिए टाल दिया जाए, जब तक कि किसानों की पानी की जरूरत पूरी न हो जाए। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर दोनों मुख्य अभियंताओं में सहमति बन गई है। अब समस्या के समाधान के लिए दोनों प्रदेशों के कार्यकारी अभियंता वीरवार को माधोपुर बैराज पर बैठक करेंगे।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अशोक शर्मा ने बताया कि किसानों की दिक्कत को देखते हुए मामला गंभीरता से पंजाब के साथ उठाया गया है। वीरवार को कठुआ नहर, रावी-तवी नहर के साथ माधोपुर बैराज के कार्यकारी अभियंता बैठक कर इसका समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें