फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल के खिलाफ लामबंद होंगे शिक्षक-गैर शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल के खिलाफ लामबंद होंगे शिक्षक-गैर शिक्षक संघ
विज्ञापन

विभिन्न विश्वविद्यालयों के संघों ने बनाई ज्वाइंट एक्शन कमेटी
बिल को विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के लिए खतरा बताया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल का विरोध आने वाले दिनों में और तेज हो जाएगा। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक और गैर शिक्षक संघ इसके खिलाफ लामबंद होने की तैयारी में हैं। इन संघों ने पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल-2022 के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय, कश्मीर विश्वविद्यालय, स्कॉस्ट जम्मू व स्कॉस्ट कश्मीर विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक संघों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जम्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेयूटीए) शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जम्मू (स्कॉस्ट-टीएजे), जम्मू विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक संघ, स्कॉस्ट जम्मू और स्कॉस्ट कश्मीर के वैज्ञानिक शिक्षक संघ (एसएसटीए) ने भाग लिया। इस दौरान कहा कि प्रशासनिक परिषद ने इस विधेयक को लाने से पहले हितधारकों को विश्वास में नहीं लिया। यह फैसला विश्वविद्यालय की स्वायत्तता की अवधारणा के लिए एक झटका है। इसके साथ ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अंतर यूनिवर्सिटी ट्रांसफर के फैसले को भी खारिज किया। इस तरह की नीतियों से विश्वविद्यालयों की शोध संस्कृति प्रभावित होगी। सदस्यों ने पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। बैठक में जेयूटीए के अध्यक्ष प्रो. पंकज श्रीवास्तव, स्कॉस्ट-टीएजे के अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें