फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हर वार्ड में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाएगी। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह बात हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार तरखान ने बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में सफाई सुविधा चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कदम उठाए गए हैं। पहले की अपेक्षा बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने समय पर सफाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑटो के माध्यम से सफाई होनी चाहिए। डंपिंग साइट और गलियों में कचरा न बिखरे इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। नालियों की सफाई भी समय पर होनी चाहिए। बारिश के दौरान लोगों को परेशानी पेश न आए।
उन्होंने कहा कि वार्डों में नए ऑटो मुहैया करवाए गए हैं। इसके अलावा डंपिंग साइट से भी समय पर कचरे का निस्तारण होना चाहिए। रात्रि सफाई व्यवस्था को धीरे-धीरे अब अन्य बाजारों में शुरू किया जा रहा है। इससे सुबह दुकानें करने से पहले ही दुकानदारों को अनुकूल माहौल मिल रहा है। नगर निगम का सहयोग करे और कचरा कूड़ेदानों या फिर ऑटो में ही डालें। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजोगिता सूदन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें