जम्मू। लोगों की समस्याओं के हल के लिए दिन रात मेहनत की जा रही है। जनहित में काम कराए जा रहे हैं। यह बात भाजपा पार्षदों की बैठक में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने कही।
उन्होंने कहा कि यह साबित करने का सही समय है कि लोगों की सेवा करने में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। उनके सभी नागरिक मुद्दों को प्राथमिकता पर हल करवाया जा रहा है। पार्टी के हर पार्षद के लिए यह अभी नहीं तो कभी नहीं% की स्थिति है। जम्मू-कश्मीर के संबंध में भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने की भी बड़ी जिम्मेदारी पार्षदों की है। इसे बखूबी निभाएं हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि किसी की आलोचना करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, लोगों को विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में पार्टी की ओर से किए जा रहे कामों को बताना हर सदस्य का कर्तव्य है। संघ राज्य क्षेत्र में बेजोड़ विकास करने की जिम्मेदारी पार्षदों की है। उन्हें उस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। 70 वर्षों से अधिक समय से विकास कार्य ठप पड़े थे। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद विकास करवाया।