फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की बकाया राशि के लिए हाई कोर्ट जाएगी पंचायत कांफ्रेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। आल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस की रविवार को मढ़ क्षेत्र में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की। इस दौरान 2017 और 2018 में मनरेगा के तहत पंचायतों में करवाए गए कार्यों की बकाया राशि को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि कई बार अवगत करवाने के बावजूद प्रशासन ने लंबित बकाया राशि जारी नहीं की है। लिहाजा अब इसके लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सरपंच नरेंद्र सिंह ने कहा कि अब हाई कोर्ट इंसाफ करेगा और बकाया राशि दिलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अनुसार जो काम लोगों ने किए गए थे उनके पैसे उन्हें मिल चुके है। उसके बाद दोबारा कोई काम नहीं किए गए। अगर काम नहीं किया है तो लेबर की राशि उनको कैसे मिल गई। जब लेबर की राशि मिली है। इस मौके पर सरपंच नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा, नायब सरपंच अशोक सिंह, सोहन सिंह, राज देव सिंह, रविकांत, रोहित शर्मा, परमजोती और राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें