जम्मू। नगर निगम की शनिवार 26 दिसंबर को होने वाली जनरल हाउस की बैठक स्थगित हो गई है। अब जल्द ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी। बैठक में अगले महीने होने की संभावना है। यह फैसला शनिवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना पर रखी गई बैठक के चलते लिया गया है। हालांकि जनरल हाउस के लिए पहले नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। पार्षदों से बैठक के लिए प्रस्ताव भी जमा करवा दिए हैं। अब शहर के तमाम मसलों पर आगामी बैठक में हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
इस बार हाउस में नाले, नालियों, सड़कों, रास्तों, अस्पतालों, स्कूलों के अलावा सफाई मसले पर फैसले लिए जाने हैं और इन पर काम शुरू होना है। साथ ही बीते माह नवंबर में हुई बैठक में लिए गए फैसलों पर भी मंथन किया जाना है। नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि बैठक स्थगित की गई है। जल्द ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी।