फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल में लोगों को मिलेगा राजभवन का चॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के दुर्गम क्षेत्र तंगधार, गुरेज, केरन और माछिल के नागरिकों के लिए आपात चिकित्सा के लिए केंद्र की विस्तारित हेरी सेवा के अलावा राजभवन के हेलिकाप्टरों को उपयोग में लाने की पेशकश की है। साथ ही कहा कि बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग टास्क फोर्स का गठन करे। उपराज्यपाल ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी सर्दियों के दौरान बिजली की बहाली, खाद्य सुरक्षा, बर्फ कटाई, पानी की आपूर्ति और सड़क संपर्क के लिए एक मजबूत तंत्र बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि दूर-दराज और बर्फबारी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए सर्दियों से पहले निरंतर सड़क संपर्क के लिए यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करें। लकड़ी, राशन, दवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं जैसी सार्वजनिक उपयोगिताएं उपलब्धता रहें। सड़क संपर्क के लिए सभी मुख्य और आंतरिक सड़कों से बर्फ हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। जहां मशीनें नहीं पहुंच सकती वहां बर्फ हटाने के लिए श्रम शक्ति लगाई जाए।
विभागों के बीच तालमेल को मजबूत बनाते हुए जनता को असुविधा से बचने के लिए सर्दियों की तैयारी से संबंधित विभागों के कामकाज की निगरानी की जाएगी। विद्युत विभाग अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की उपलब्धता रखे। उन्होंने भारी सर्दी वाले क्षेत्रों के बंद होने से पहले वहां ईंधन और रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्चाधिकारियों से अस्पतालों में बिजली का बैक अप, पानी के पंपिंग स्टेशन, महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों और सभी अस्पतालों में अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवाओं के लिए आपातकालीन सेवाएं रखने को कहा।
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक स्नो कंट्रोल रूम स्थापित होंगे
जम्मू। बर्फ हटाने के अभियान को सुचारू करने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय में 15 अक्तूबर तक स्नो कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इन्हीं कंट्रोल रूम से बर्फ से जुड़े सभी अभियानों की निगरानी और मार्ग दर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें