फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 1081 संक्रमित मिले, 18 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना के 1081 संक्रमित मामले मिले, इसमें जम्मू संभाग से 640 और कश्मीर से 441 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ प्रदेश में 74095 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच प्रदेश में 18 और लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 11 और कश्मीर से 7 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में गंग्याल निवासी एक सीआरपीएफ जवान ने दम तोड़ा।
विज्ञापन

जिला जम्मू में सर्वाधिक मामलों का आना जारी है। मंगलवार कोे 313 लोग संक्रमित मिले, जिसमें 8 ट्रैवलर और 305 अन्य वर्ग से हैं। जिले में 6 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक जिले में 181 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में यह आंकड़ा श्रीनगर के बाद दूसरे नंबर पर है। संभाग में राजोरी में 61, उधमपुर में 49,कठुआ में 29, डोडा में 34, सांबा में 44, पुंछ में 21, रामबन में 28, रियासी में 15 और किश्तवाड़ में 46 मामले मिले। कश्मीर संभाग में श्रीनगर में 222, बड़गाम में 27, बारामूला में 62, पुलवामा में 24, अनंतनाग में 11, बांदीपोरा में 22, कुपवाड़ा में 36, गांदरबल में 24,कुलगाम में 7 और शोपियां में 7 लोग संक्रमित हुए।
प्रदेश में 2867 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना के 2867 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 573200 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 14281 को घर पर क्वारंटीन, 17414 को आइसोलेशन, 52052 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 488289 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1600606 सैंपलों में से 1526511 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक 74095 संक्रमितों में से 17414 मामले सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 10175 और कश्मीर से 7239 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 332 और कश्मीर से 833 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें