फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्ष नीति पर कॉन्फ्रेंस कल, एलजी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की तरफ से 21 सितंबर को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सही तरीके से लागू करने के लिए कॉन्फ्रेंस करवाई जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में होगी। इसको सही तरीके से करवाने के लिए कई कमेटियों का गठन किया गया है। इस कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में शिक्षाविद हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कॉन्फ्रेंस में उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव तलत परवेज रोहेल्ला, शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव असगर समून, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा के साथ कई अधिकारी हिस्सा लेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल भी इस कॉन्फ्रेंस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी द्वारा कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने के लिए सेनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग आदि का इंतजाम किया जा रहा है। इसी के साथ ऑडिटोरियम को पूरी तरह से सेनिटाइज करने का कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें