फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने खुद सड़कों का हाल देखा है, शिकायतें भी हैं, मरम्मत की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में जन उपयोगी और ढांचागत सेवाओं में सुधार के निर्देश जारी किए। उन्होंने मंडलायुक्त संजीव वर्मा, जिला उपायुक्त सुषमा चौहान और नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा से बैठक की। उपराज्यपाल ने पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गई सड़कों की मरम्मत न होने का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि अपने दौरों के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों में सड़कों का हाल देखा है। प्रतिनिधिमंडलों ने भी उन्हें पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित सड़कों की मरम्मत न होने बारे जानकारी दी। जन हित में इस मसले का जल्द हल होना चाहिए।
विज्ञापन

सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन उपयोगी ढांचागत सुविधाओं को विकसित करने के लिए जगह की निशानदेही करें और निर्माण योजना के आधार पर कार्य करवाएं। नगर निगम इन कार्यों के लिए नोडल एजेंसी होगी।
उन्होंने मंडलायुक्त से कहा कि वह कोंकन रेलवे, इरकान से समन्वय स्थापित करें ताकि सीएसआर के अंतर्गत जम्मू संभाग के जिन क्षेत्रों से रेल गुजरती है वहां पर जन उपयोगी सुविधाएं स्थापित की जाएं। उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वह जम्मू संभाग में गर्ल स्कूलों और कॉलेजों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों की कवरेज 100 फीसदी सुनिश्चत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें