फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की राय पर संक्रमितों की देखभाल प्रबंधन में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के सुझाव लिए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए 11 सदस्यीय एपेक्स स्तरीय एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है। इसमें प्रिंसिपल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, पूर्व निदेशक और विभिन्न विभागों के एचओडी को शामिल किया गया है। कमेटी कोविड चिकित्सा देखभाल के साथ प्रोटोकॉल, गाइडलाइन और कोविड चिकित्सा से जुड़े मामलों पर राय देगी। कमेटी की सिफारिशों के बाद कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

एपेक्स एडवाइजरी कमेटी में पूर्व निदेशक स्किमस सोरा/ डिप्टी चेयरमैन एपेक्स सिलेक्शन कमेटी स्किमस डॉ. मोहम्मद सुलतान काकरू को चेयरमैन बनाया गया है। निदेशक/एक्स ऑफिशिएट स्किमस डॉ. एजी अहनगार को सदस्य, जीएमसी श्रीनगर और जम्मू के प्रिंसिपल को सदस्य सचिव, पूर्व एचओडी चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू व पूर्व जीएमसी प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. जावेद मलिक हेड, पलमनरी मेडिसन स्किमस मेडिकल कॉलेज बेमिना श्रीनगर, डॉ. अनिल शर्मा प्रोफेसर एंड हेड मेडिसन विभाग जीएमसी जम्मू, डॉ. नावेद नजीर प्रोफेसर एवं हेड चेस्ट डिजीज अस्पताल मेडिकल कालेज श्रीनगर, डॉ. एजाज नबी कौल अतिरिक्त प्रोफेसर जनरल मेडिसन एंड हेड इंफेक्शन डिजीज यूनिट, स्किमस सोरा श्रीनगर, डॉ. स्मृति गुलाडी प्रोफेसर एवं हेड एनथीसियोलॉजी विभाग जीएमसी जम्मू को सदस्य और प्रोफेसर एवं हेड चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू डॉ. राहुल गुप्ता सदस्य सचिव बनाए गए हैं। कमेटी प्रोटोकॉल, गाइडलाइन के साथ कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन मामलों की समीक्षा करेगी। कमेटी सरकार को अपने सुझाव देगी, जिस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें