फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु कोतवाल ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति राज परिहार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
डोडा में भाजपा उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते सामाजिक कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
डोडा। जेकेपीएसआई उम्मीदवार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु कोतवाल ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक और पूर्व एमओएस शक्ति राज परिहार से मुलाकात की। उन्होंने जेकेपीएसआई की आयु में पांच वर्ष तक की छूट और अन्य मुद्दों पर प्रदेश उपाध्यक्ष से चर्चा की।
विज्ञापन

अभिमन्यु कोतवाल ने कहा कि जेकेएसएसआरबी को हर साल 15 जनवरी को अराजपत्रित पदों का विज्ञापन करना चाहिए। लेकिन, यह 11 वर्षों यानी 2009 और 2016 में केवल दो बार विज्ञापित किया गया है। जिस कारण बहुत से उम्मीदवारों को अब तक केवल एक मौका मिल पाया है। सरकार ने जेकेपीएससी के उम्मीदवार को एक बार आयु में छूट भी दी है, जिससे उम्र 32 से 37 वर्ष तक बढ़ गई है।
और 37 वर्ष का डिप्टी एसपी भी जेकेपीएस के लिए पात्र है। फिर 33 वर्षीय सब इंस्पेक्टर के लिए पात्र क्यों नहीं है। सब इंस्पेक्टरों के मामले में भी यही रवैया अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 33 वर्ष की जाए। सभी मुद्दों को सुनने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर हाईकमान से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें