फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वाहनों को जोड़ने के लिए जेकेआरटीसी बदलेगा रूट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के बेड़े में शामिल होने वाले नए वाहनों को परिचालन में जोड़ने के लिए रूट प्लान में बदलाव किया जाएगा। लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिले, इसके लिए निगम अपने वर्तमान रूट प्लान में नए रूट को शामिल करेगा। यह फैसला मंगलवार को हुई जेकेआरटीसी की 82वी बोर्ड बैठक में लिया है। नागरिक सचिवालय में बैठक की अध्यक्षता एलजी के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने की।
विज्ञापन

सलाहकार ने पिछली बैठक में लिए गए फैसलों पर हुए कार्यों की रिपोर्ट मांगी। बोर्ड ने आरटीसी के कुशल कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत वेतन देने के फैसले को मंजूूरी दी और एसआरओ 43 के तहत मामलों की जांच करने के लिए कहा। निगम में खरीद को अंतिम रूप देने के लिए एक तकनीकी समिति के गठन को मंजूरी दी। सलाहकार ने अधिकारियों को परिवहन निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए बिजनेस नीति तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान निगम की उन वर्कशॉप का निजी उपयोग करने के लिए कहा गया जिनका उपयोग लंबे समय नहीं हो पाया है। बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव, हिरदेश कुमार, प्रबंध निदेशक, जेकेआरटीसी, अंग्रेज सिंह राणा, अतिरिक्त सचिव, आवास और शहरी विकास, अतिरिक्त सचिव वित्त विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
---
चालू वित्त वर्ष में 87.16 करोड़ कमाया लाभ
चालू वित्त वर्ष 2019-2020 में जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने 87.16 रुपये करोड़ का राजस्व कमाया है। इसमें ऑपरेशनल गतिविधियों से 77.44 करोड़, जबकि नॉन ऑपरेशनल से 9.72 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें