फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार से ज्यादा जरूरी जिंदगियां बचाना : चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स और कश्मीर चैंबर ऑफ कामर्स ने एक स्वर में कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच व्यापारी एक ओर लॉकडाउन को सहने की स्थिति में नहीं हैं। बावजूद इसके व्यावार से ज्यादा जरूरी लोगों की जिंदगियां बचाना है।
विज्ञापन

जम्मू चैंबर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग आर्थिक तौर पर बहुत नुकसान झेल रहा है। लेकिन यह समय लोगों की जिंदगियों को बचाने का है। उन्होंने कहा, 2019 में भी जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों ने बड़ा लॉकडाउन झेला। इसके बाद 2020 में कोरोना वायरस के पहली लहर के दौरान लॉकडाउन हुआ और अब 2021 में दूसरी लहर में भी लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा है।
कश्मीर चैंबर के अध्यक्ष शेख आशिक का कहना है कि व्यापारियों को लॉकडाउन से भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन अब सवाल लोगों की जिंदगी का है और व्यापारी वर्ग लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए कोई भी नुकसान झेलने को तैयार है। कश्मीर ट्रेडर्स एंड मेनुफेक्चरर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यासीन खान का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचाव के लिए लॉकडाउन के अलावा ओर कोई विकल्प नहीं। ऐसे में व्यापारी वर्ग वायरस पर नियंत्रण के लिए पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें