फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनतीजा रही पीएचई मंत्री से डेलीवेजरों की वार्ता

Thu, 24 Sep 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार से विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों की एक बार वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन


पंद्रह दिनों से काम छोड़ हड़ताल पर बैठे पीएचई विभाग के डेलीवेजरों की बैठक के दौरान बातचीत में भी तल्खी रही और डेलीवेजर बैठक के बीच से ही उठकर चले आए।

एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन के अनुसार मंत्री ने कहा कि डेलीवेजरों को नियमित करने के मामले में कैबिनेट सब कमेटी नए सिरे से मामले पर गौर करेगी।

तनवीर का कहना है कि कई बार कैबिनेट सब कमेटी बन चुकी है। ऐसे में डेलीवेजरों ने सरकार की ओर से ठोस प्रस्ताव पेश किए जाने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में दोपहर 12:15 से करीब दो बजे तक चली बैठक में पीएचई मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार ने डेलीवेजरों से कहा कि सरकार डेलीवेजरों के मसले के हल के लिए कैबिनेट सब कमेटी को मामला सौंपेंगी।
विज्ञापन


ऐसे में डेलीवेजरों को काम छोड़ हड़ताल स्थगित कर देनी चाहिए। हालांकि डेलीवेजर इस पर नहीं माने। आल जेएंडके पीएचई, आईटीआई ट्रेंड एंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन ने अमर उजाला को बताया कि मंत्री से कहा गया कि जब तक सरकार डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए ठोस प्रस्ताव पेश नहीं करती, तब तक हड़ताल को जारी रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें