अखनूर में भाजपा नेता जिला विकास परिषद के सदस्य सुरेश शर्मा बैठक करते हुए।
अखनूर। भाजपा नेता और डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने वीरवार को पीडब्ल्यूडी आरएंडबी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरेश शर्मा ने कहा कि ब्लॉक मैरा मेंदरिया और चौकी चौहरा की जिन सड़कों के टेंडर लग चुके हैं। उनका तुरंत काम शुरू कराया जाए।
डीडीसी से ने कहा कि जिन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है उन पर तीव्र गति लाई जाए, ताकि समय सीमा में सड़कों के काम पूरे हों। सुरेश शर्मा ने विभाग के अधिकारियों को कहा बरसात खत्म हुए काफी समय हो गया है। कई लिंक रोड व इलाकों के मुख्य रोडों पर सफाई की आवश्यकता है। उनकी कटिंग की जाए। बरसात की वजह से खराब हुई सड़कों पर गड्ढे हैं, जहां नालियां बंद हैं वहां काम जल्द किया जाए, ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। नई सड़कों के प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करते हुए कहा कि कुछ सड़कों की डीपीआर बन चुकी है, जिनकी नहीं बनी है उनकी जल्द बनाई जाए, क्योंकि ब्लॉक मैरा मेंदरिया और चौकी चौहरा के कई गांव पक्की सड़क मार्ग वंचित हैं। बैठक में एसई केएस नथेयाल, एक्एईएन सुनील कुमार डोगरा, एईई अंग्रेज सिंह उपस्थित रहे। संवाद